फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार का इनामी साथी सहित चोरी की बाइकों संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। थाना पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी और तीन बाइकें बरामद हुईं हैं। आरोपियों ने यह बाइकें मुरादाबाद और गजरौला क्षेत्र से चोरी की थीं। दोनों आस-पास के जिलों में बाइक चोरी करते हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एक बजे सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह ने थाना गजरौला में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सुबह सात बजे थाना पुलिस ने बसैली फाटक वाले मार्ग से दो आरोपियों को पकड़ा है। हत्थे चढ़े आरोपी हापुड़ जनपद के शहर गढ़मुक्तेश्वर के सुभाष गेट मोहल्ला निवासी जीतू पुत्र टीकम सिंह व गजरौला के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी रोहित पुत्र हरकेश हैं। दोनों की निशानदेही पर एक होटल के पीछे जंगल से तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी चोरी की बाइकों व स्कूटी को धनौरा बेचने ले जा रहे थे। बकौल सीओ पकड़े गए आरोपी जीतू के खिलाफ गजरौला और मुरादाबाद के सिविल लाइन व थाना मझोला में छह मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। एसपी पूनम ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रोहित के खिलाफ चार अभियोग पंजीकृत हैं।
जीतू व रोहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनों ने बाइक व स्कूटी को दस माह पूर्व मुरादाबाद, दो बाइकों को दो-तीन दिन पहले गजरौला व एक को चार महीने पूर्व मुरादाबाद से चोरी करना कबूल किया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर चालान किया जा रहा है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी शरद मलिक, दरोगा कृपाल सिंह, पवन कुमार, सिपाही मोहित कुमार, कृष्णवीर, वैशर चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें