फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत में पति समेत छह पर दहेज हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों को खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुदेना चक निवासी प्रकाश सिंह ने दो वर्ष पहले अपनी बेटी रीना की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी प्रदीप के साथ की थी। आरोप है कि शुरू से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार शाम को रीना का शव ससुराल में अपने ही खेत पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलते ही मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर ससुराल वालों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
बुधवार दोपहर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मृतका के पिता प्रकाश की तहरीर के आधार पर पति प्रदीप, मानवती, जगराम, दसोदा, शशि, गौरव के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें