फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु लूटने करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
डिडौली कोतवाली में पशु लूट गिरोह का खुलासा करते इंस्पेक्टर अजय कुमार। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। नशीला पदार्थ खिलाकर पशुओं को लूटने वाले गिरोह का डिडौली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नशीला पाउडर और गोलियां बरामद कीं हैं। साथ ही अवैध रायफल, तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। तीनों बदमाशों पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डिडौली कोतवाली में इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि 15 सितंबर को जोया निवासी किसान को नशीला पदार्थ खिलाकर भैंस लूटी गई थी। जबकि गजरौला हसनपुर और सैदनगली थानाक्षेत्र में भी मवेशी लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया था। एसपी डॉ विपिन ताडा ने पशु लूट की घटनाओं को गंभीरता से लिया। डिडौली इंस्पेक्टर की टीम बनाकर खुलासे के लिए लगाया था। बुधवार को डिडौली पुलिस ने संभल चौराहे पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम इकरामुद्दीन निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, नईम निवासी मोहल्ला लखीपुर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, योगराज निवासी मोहल्ला धूकना मोड़ थाना सिहानी गेट गाजियाबाद बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक यह लोग शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो कोल्ड ड्रिंक की बोतल में नशीला पदार्थ खिलाकर पशु लूटने की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान सभी ने पशु लूट की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें