फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख रुपये के गबन में टीजी-2 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साढ़े चार लाख रुपये की धनराशि गबन के मामले में वांछित बिजली विभाग के टीजी-टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ एक्सईएन अश्वनी चौधरी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली के मोहल्ला छेबड़ा निवासी श्याम कुमार सागर बिजली विभाग में टीजी-2 के पद पर तैनात था। वह लेखाधिकारी कार्यालय से संबद्ध चल रहा था। उसने उपभोक्ताओं के जमा कराए गए बिजली बिल के साढ़े चार लाख रुपये की धनराशि विभागीय खाते में जमा नहीं कराई थी। इस धनराशि का उसने गबन कर लिया। करीब दो महीने पहले एक्सईएन अश्वनी चौधरी ने टीजी-2 श्याम कुमार सागर के खिलाफ गबन की एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें