फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर खरीदारी को सात बदमाशों ने मिलकर डाला था डाका, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दस दिन पहले दवा कारोबारी के मुनीम और चालक से हुई डकैती का नौगांवा सादात पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी अमरोहा शहर के निकले। उनके कब्जे से 25 हजार नकद, बाइक, लाइसेंस और बिल बुक आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि दो बदमाश फरार हैं। आरोपियों ने ईद पर खरीदारी के लिए डकैती डाली थी।
विज्ञापन

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने नौगांवा सादात थाने में डकैती का खुलासा किया। बताया कि अमरोहा नगर के मोहल्ला बड़ा बाजार में शुभम माहेश्वरी मेडिकल संचालक है। वह दवा के थोक कारोबारी हैं और अमरोहा समेत गैर जनपदों में दवा सप्लाई करते हैं। 30 जुलाई को उनका मुनीम दिनेश और चालक रमेश बिजनौर के नूरपुर में मेडिकल स्टोरों पर दवा सप्लाई करने के साथ उधारी का पैसा कलेक्शन करके लौट रहे थे। रात में दस बजे उनकी बाइक नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में कताई मिल के निकट पहुंची थी। तभी दो बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और आंखों में मिर्च डालकर 37 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। दवा कारोबारी के तहरीर पर नौगांवा सादात थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। एसपी डॉ विपिन ताडा ने इंस्पेक्टर आरपी शर्मा और एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे। रविवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा फोर्स के साथ खेतापुर बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने अमरोहा नगर की ओर से तीन बाइकों पर सवार सात बदमाशों को आते देखा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह बाइक वापस मोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 तमंचा, चाकू, कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद कासिफ उर्फ लक्की, कामिल निवासी मोहल्ला चिल्ला अमरोहा, अन्नु निवासी मोहल्ला दरवारे कलां अमरोहा, शाने आलम निवासी मोहम्मद तराई कोना अमरोहा, मोहम्मद आमिर निवासी मोहल्ला गैर मुनाफ अमरोहा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कतई मिल पर की गई डकैती की घटना का इकबाल किया। उनके कब्जे से 25 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, डाइविंग लाईसेंस और बिल बुक आदि सामान बरामद हुआ हैं।
आंखों में मिर्च डालकर की थी डकैती
अमरोहा। दो बाइकों पर बाइक सवार सात बदमाशों ने पहले दवा कारोबारी के मुनीम और चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। इससे पहले बदमाशों ने पीड़ितों को रोककर पीछे एक्सीडेंट करके भागने की बात कहकर रोका था। उनके रुकते ही नोटों से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला युवक बन बैठा डकैत
अमरोहा। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि फरार बदमाश शारिक एक मेडिकल स्टोर पर काम करता हैं। इस मेडिकल पर शुभम माहेश्वरी दवा सप्लाई कर रुपये लेकर जाते थे। तभी शारिक ने डकैती की पटकथा लिख डाली। घटना वाले दिन शारिक अपने साथी मोहम्मद आमिर के साथ मिलकर बिजनौर के नूरपुर तक मुनीम और चालक की रेकी की थी। जब पीड़ित दवा सप्लाई और रुपये लेकर चले तो पांच बदमाश अमरोहा से कताई मिल पर पहुंचे थे। जहां सभी ने मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें