फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खपाने को लाई जा रही देशी-विदेशी शराब समेत तीन पकड़े

विज्ञापन
गजरौला थाने में देशी-विदेशी शराब और लग्जरी कार समेत पकड़े गए आरोपी। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पुलिस ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरपुरी में प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक दावेदार समेत तीन लोगों को 33 पेटी देशी-विदेशी शराब और लग्जरी कार समेत पकड़कर उनका चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए प्रभावशाली पुलिस पर दबाव बनाते रहे और रात में पकड़े जाने के बाद से अपराह्न कोर्ट में ले जाने तक थाने में ही डटे रहे। बताया गया कि शराब पंचायत चुनाव में खपाने के लिए मंगवाई गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपरान्ह 12 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद शर्मा ने थाने में पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार की रात नौ बजे औद्योगिक चौकी इंचार्ज एसआई पवन कुमार हमराह आदेश राठी, कृष्णवीर सिंह, अरुण कुमार और मोहित चौधरी के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली की स्लेटी रंग की लग्जरी कार में तीन लोग तस्करी के लिए शराब लेकर आ रहे हैं। कार ख्यालीपुर ढाल से सुल्तानठेर होते हुए हसनपुर की ओर जाएगी। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार में 29 पेटी देशी शराब के क्वार्टर और चार अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी मिलीं। पुलिस ने कार चला रहे देवेंद्र चौहान निवासी गांव डगरपुरी कोतवाली हसनपुर और वहीं के गांव करनपुर माफी निवासी अरविंद और अंकुर को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक इनमें देवेंद्र चौहान प्रधान पद के लिए चुनाव की तैयारी में है। वहीं बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की अपरान्ह तक पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए थाने में ही प्रभावशाली लोगों का तांता लगा रहा। यहां तक की प्रेसवार्ता के दौरान भी पैरोकार थाने के भीतर और बाहर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें