फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रजाकपुर में दो किमी बाईपास को मंजूरी, तख्तपुर-अपरौला मार्ग भी बनेगा

Sun, 15 Mar 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए नई सड़कों के निर्माण की दिशा में शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्षेत्र के रजाकपुर गांव में सरकारी ट्यूबवेल से तख्तपुर संपर्क मार्ग तक करीब दो किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इस बाईपास के निर्माण पर करीब 1.22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन की ओर से इसके लिए लगभग 1 करोड़ 14 लाख 27 हजार रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन गौरव रंजन कुमार ने बताया कि इस बाईपास के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलने के साथ ही आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में लोगों को आवागमन के लिए लंबा और जर्जर रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने बाईपास निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव पर विचार करने के बाद शासन ने इसे मंजूरी दे दी। बाईपास बनने से क्षेत्र के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा शासन ने क्षेत्र के तख्तपुर-अपरौला मिसिंग मार्ग के निर्माण को भी स्वीकृति दी है। इस मार्ग का निर्माण करीब 66 लाख 84 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 62 लाख 67 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह मार्ग लंबे समय से अधूरा पड़ा था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। ग्रामीणों ने शासन के इस फैसले पर खुशी जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें