फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश के लिए 17 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी, एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए कुल 950 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसमें 150 रुपये पंजीकरण शुल्क और 800 रुपये प्रवेश परीक्षा शुल्क शामिल है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रवेश परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।
परीक्षा की निश्चित तिथि विश्वविद्यालय की ओर से बाद में घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले प्रवेश संबंधी पात्रता, नियम और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की त्रुटि से बचने के लिए अभ्यर्थी सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

बताया कि स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश और पंजीकरण से संबंधित सूचना अलग से जारी की जाएगी। ऐसे में एलएलबी में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी संबंधित सूचना जारी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। स्पष्ट किया कि 17 अगस्त के बाद ऑनलाइन आवेदन का अवसर उपलब्ध होगा या नहीं, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें