पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। युवाओं को पॉलीटेक्निक में दाखिला को लुभाने के लिए पॉलीटेक्निक चलाे अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें युवाओं को प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिले में प्रमुख रूप से तीन पॉलीटेक्निक कॉलेजों का संचालन होता है। पॉलीटेक्निक में तकनीकी शिक्षा के साथ ही युवा स्वरोजगार के साथ ही अच्छी नौकरी भी कर सकते हैं। तीनों कॉलेजों में अलग-अलग ट्रेड का संचालन किया जा रहा है। 15 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। युवा इसमें अधिक से आवेदन करें, इसके लिए पॉलीटेक्निक चलो अभियान के तहत युवाओं को प्रवेश के लिए जागरूक किया जा रहा है।
महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ इंर्फोमेशन टैक्नोलॉजी बछरायूं के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर के छह ब्लॉकों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जो, स्कूलों व अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों को पॉलीटेक्निक में प्रवेश कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.jeecup.admissions.nic.in) पर जाकर पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के बाद परीक्षा में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।