फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विद्याज्ञान में प्रवेश के लिए 25 अक्तूबर तक आवेदन

Sat, 18 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के आधार पर चयनित बच्चे को कक्षा छह से 12 तक निशुल्क पढ़ाई मौका मिलेगा। इन्हें रहने व खाने की सुविधा भी मुफ्त में मिलेगी। प्रवेश के लिए सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से पात्र बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा मौका है। विद्याज्ञान की ओर से प्रवेश को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के बच्चों को विद्याज्ञान स्कूल में निशुल्क शिक्षा दी जाती है।
वहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा छह से 12 तक की विश्व स्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा (छात्रावास, भोजन, यूनिफार्म, एकेडमिक व कंप्यूटर शिक्षा, शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, नेतृत्व विकास) निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि सभी विद्यालयों को बच्चों के आवेदन कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें