फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ड्रोन की अफवाह से सचेत रहने का किया आह्वान

Fri, 01 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में ड्रोन की अफवाहों के बीच एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अलग-अलग थानों में लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि ड्रोन उड़ाने की खबर केवल अफवाह है। इस पर ध्यान न दें। स्वयं जागरूक होकर दूसरों को जागरूक करें।
विज्ञापन

चोरों द्वारा ड्राेन उड़ाने को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के बीच जगह-जगह निर्दोष लोग पीटे जा रहे हैं। इन घटनाओं ने पुलिस अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। एसपी ने सभी सीओ, थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अफवाहों की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
बुधवार रात सभी थाना क्षेत्रों में आम जनता के साथ संवाद किया गया। गांव की चौपालों से लेकर शहर की बैठकों तक ड्रोन से जुड़ी सोशल मीडिया पर फैल रहीं अफवाहों के बारे में जागरूक किया।उन्होंने जनता से अपील की है कि वह ऐसे किसी भी फर्जी या अफवाहयुक्त संदेश को न तो शेयर करें और न ही इन पर यकीन करें। लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का अनुरोध किया।
विज्ञापन

ड्रोन या ड्रोन जैसी कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की बात कही। इसके लिए फोटो, स्थान व समय की जानकारी व्हाट्सऐप नंबर 9454458055 पर भेज सकते हैं। सीओ, थाना व चौकी प्रभारियों के अलावा पुलिसकर्मियों ने अफवाहों की रोकथाम को लेकर आम जनता से सहयोग की अपील की। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना व चौकी पुलिस के अलावा डायल 112 को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें