फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंद्रह मिनट की बारिश से सड़कें जलमग्न, लोग परेशान

Fri, 01 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। झमाझम बारिश में शहर से लेकर गांव तक की सड़कें लबालब हो गईं। बारिश में चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। हर गली-मोहल्ला और मुख्य मार्ग पर पानी भर गया, जो घंटों तक नहीं निकला। इसके कारण राहगीर को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बारिश के बाद खेत खलिहानों में पानी भर गया। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी। अगले 24 घंटे बूंदाबांदी और बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं बारिश के चलते शहर से लेकर गांवों तक बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान में बाद छाए थे। ठंडी हवा बारिश की ओर इशारा कर रही थी। दोपहर पांच बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बीच करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश जारी रही जिसके कारण शहर के रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग, कल्यानपुर मार्ग सामने पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी समस्या उठानी पड़ी। पैदल तो छोड़ो बाइक सवारों को भी दिक्कत हुई। इसके अलावा शहर के कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क, लकड़ा चौराहा सहित दर्जनों मोहल्लों की सड़कें पानी से लबालब भर गईं।
घंटों लोग अपने ही घरों में कैद रहे। उधर, बच्चों ने बारिश में जमकर आनंद लिया। सड़कों पर भरे गंदे पानी में मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। बारिश धान के साथ अन्य फसलों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। बारिश होने के साथ ही शहर कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की धड़कने बढ़ जाती हैं। जब-जब तेज बारिश होती है वह ईश्वर से रहम की दुआ करते रहते है। बारिश तक वह अपने ही घर से दूर रहते है। जिससे उन्हें कोई नुकसान न हो। इस तरह के दर्जनों घर शहर और उसके आसपास स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें