फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने भरी हुंकार, नहीं बिकने देंगे शराब

Wed, 27 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नंगला कलां में शराब के ठेके के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी महिलाओं ने हुंकार भरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नंगला कलां में शराब के ठेके के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी महिलाओं ने हुंकार भरी। मंगलवार को ठेके के सामने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना था कि कुछ भी हो जाए यहां शराब नहीं बिकने देंगे। शराब की दुकान लोगों को बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन


युवा वर्ग पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। शराब पीने के बाद लोग घर आकर मारपीट करते हैं। हाथ में डंडे लेकर नारेबाजी करते हुए शराब की दुुकान बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों ने सोमवार को भी शराब की दुकान के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम कार्यालय पर दुकान हटवाने के लिए ज्ञापन भी दिया था। 

अमरोहा तहसील क्षेत्र के मकनपुर गांव के नाम से नंगला कलां गांव में शराब की सरकारी दुकान है। सोमवार को गांव की महिलाओं ने  ठेके के सामने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को ठेका कर्मी फिर इसे खोलने की बात कहने लगे तो महिलाएं नारेबाजी करते पिर दुकान पर आ धमकीं। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगीं।
विज्ञापन


कहा कि बड़ों की बात दूर किशोर भी शराब की लत पकड़ रहे हैं। शराब पीने से युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीं गांव का भी माहौल बिगड़ रहा है। पीने के बाद युवक और बड़े आए दिन लड़ते झगड़ते रहते  हैं। पीने के बाद घर में जाकर भी मारपीट करते हैं। बताया कि ठेके के बराबर में इंटर कालेज, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय भी है। प्रधान ने भी कई बार शराब की दुकान हटवाने का प्रयास किया।

महिलाओं ने कहा कि जब तक शराब की दुकान गांव से नहीं हटेगी शांत नहीं बैठेंगी। इस मौके पर कांता देवी, सायवा, साबरी, जुबैदा, गुड्डी देवी, गुलबहार, गुड़िया, महावीर, बलवीर सिंह, विजय सिंह, जयवीर सिंह, ज्ञान सिंह, रघुवीर सिंह, नानक चंद, शरद कुमार, फूल सिंह, रामकिशन, मनोज कुमार, होरी लाल, डालचन्द, वीरपाल, समरपाल सिंह, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, मुन्नू, मोतीव आलम, विक्की कुमार, सौरभ, गौरव, मुनीस, शाहरुख आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें