फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर निकली एंटी रोमियो टीम मनचलों में भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी और फब्तियां कसने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। एंटी रोमियो टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने शहर के विद्यालयों और चौक चौराहों पर खड़े होने वाले युवकों को फटकार लगाई। उनकी आईडी चेक की और हिदायत देकर छोड़ा। एंटी रोमियो टीम के सड़कों पर आते की मनचलों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

शहर के विद्यालयों और बाजार में खड़े होने वाले मनचले महिलाओं और छात्रों पर फब्तियां कसते हुए छेड़खानी किया करते थे। इन घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया था। एसपी सुनीति के निर्देश पर एक बार फिर एंटी रोमियो टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को महिला एसआई माया देवी ने एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने मनचलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने 12 से अधिक मनचलों को हिदायत दी। दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाया। भविष्य में बेवजह विद्यालय के आसपास न घूमने की हिदायत दी। बाजार में घूम रहे युवकों के नाम, पते नोट कर और फोटो खींचकर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि हर रोज महिला पुलिस कर्मी शहर भर में भ्रमण कर रही है। पुलिस को युवतियों-महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों की तलाश है। साथ ही महिलाओं को कानून की जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें