फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चौबीस घंटे बाद गायब दूल्हा तीसरे दिन लौटा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी के चौबीस घंटे बाद घर से गायब हुआ दूल्हा तीसरे दिन लौट आया है। उसके सकुशल लौटने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। उसके घर से गायब होने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। लेकिन घरेलू क्लेश की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवद्वारा निवासी मोबीन सलमानी के बेटे खुर्शीद की शादी 27 जनवरी की रात को अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव से हुई थी। 28 जनवरी एक बैंक्वेट हॉल में वलीमा की दावत हुई थी। लेकिन रात को करीब डेढ़ बजे खुर्शीद बाइक लेकर घर से चला गया था। वह अपना पर्स और मोबाइल घर छोड़ गया था। खुर्शीद के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था। उन्होंने तमाम जगह तलाश किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश में लगे थे। रविवार की दोपहर करीब दो बजे खुर्शीद खुद ही घर वापस लौट आया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि खुर्शीद घरेलू कलह के चलते घर से चला गया था। उसने अपनी बाइक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में खड़ी की थी। जिसके बाद वह ट्रेन में बैठ कर लखनऊ चला गया था। शनिवार रात वह वापस लौटा और बस में सवार होकर नौगांवा सादात पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें