फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का पुतला फूंका, अनशन की चेतावनी

Mon, 23 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कब्जा न हटाए जाने पर मंगलवार से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

आदमपुर में यगद नदी पुल के पास में कुछ लोगों ने नदी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। कुछ ने तो निर्माण कार्य भी कर लिया है। इससे नदी का पुल भी बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि रावणदहन स्थल पर भी कब्जा कर लिया गया है। कब्जे के विरोध में ग्रामीण पहले भी महापंचायत कर चुके हैं। लेकिन, प्रशासन कब्जे जायज बताकर आरोपियों को क्लीनचिट दे रहा है। इसके विरोध में 16 गांवों के ग्रामीणों ने एक बार फिर रविवार को आदमपुर शिव मंदिर पर पंचायत की।

इसमें आरोप लगाया गया कि प्रशासन की शह पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। आरोप यह भी है कि बीते दिनों गांव पहुंचे कानूनगो और लेखपाल ने शिकायतकर्ता पर नदी के कब्जा मुक्त होने की बात लिखकर देने के लिए दबाव बनाया था। पंचायत में बैठे युवा ही खुद निर्माण कार्य को गिराने के लिए चल दिए, लेकिन कुछ समझदार लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर एसडीएम का पुतला फूंका और चेतावनी दी कि अगर नदी से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो मंगलवार के बाद से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत की अध्यक्षता बाबा ओमपालदास और संचालन राजेंद्र गिरी ने की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश अग्रवाल, सीताराम, संतोष सैनी, यादाराम, सुरेंद्र शर्मा, चमन सागर, नरेंद्र गिरी, रामस्वरूप, भगीरथ, हरिओम राणा, पीतम आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें