अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नन्हेड़ा अल्यापुर में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंश और बालिका वर्ग में अंशिका पहले स्थान पर रहीं।
50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंश पहले व अंकित दूसरे, बालिका वर्ग में अंशिका पहले व जेसिका दूसरे, 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंश पहले व ऋषभ दूसरे, बालिका वर्ग में अंशिका पहले व सारिका दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मनीष पहले व अतुल दूसरे, बालिका वर्ग में प्रियांशी पहले व वंशिका दूसरे स्थान, 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में निक्की पहले व जानू दूसरे, बालिका वर्ग में कनक पहले व वंशिका दूसरे स्थान पर रहे।
ऊंचीकूद के बालक वर्ग में भूपेंद्र पहले व आदित्य दूसरे तथा बालिक वर्ग अदिति पहले व कंचन दूसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता टीकम सिंह व संचालन रूप सिंह भारती, राजेश कुमार अर्जुन ने संयुक्त रूप से किया।
बीईओ सोनू कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत संयुक्त रूप से सर्वेश चंद्र ,सुबे सिंह, धर्मेंद्र प्रताप ने हरी झंडी दिखा कर की। आयोजन में लोकेश कुमार आर्य, विकास कुमार उर्फ मोनू, वीरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, संजय कुमार, देवेंद्र कुमार आदि सहयोग रहा। खेल प्रतियोगिता में ऑल ओवर प्रथम स्थान पीएम श्री विद्यालय नन्हेड़ाअल्यारपुर और द्वितीय स्थान कंपोजिट स्कूल हसनपुर कटिया ने हासिल किया।