फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेंगू का एक और मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 23 Nov 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में शनिवार को छह डेंगू आशंकित मरीजों की जांच की गई, जिसमें एक 45 वर्षीय एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। वार्ड में पहले से दो डेंगू व बुखार के तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को 920 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें बुखार, खांसी, जुकाम, नजला, पेट दर्द व उल्टी दस्त आदि के मरीज शामिल थे। इसमें छह मरीजों की जांच कराई गई। जिनमें जोया निवासी 45 वर्षीय मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई, जबकि अन्य पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि छह डेंगू आशंकित मरीजों की जांच कराई गई। इनमें से जोया के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि अन्य मरीजों की रिपोर्ट सामान्य आई है। डेंगू वार्ड में दो व जनरल वार्ड में बुखार के तीन मरीज भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें