फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: अमरोहा की महिला समेत दो डाॅक्टरों से घंटों पूछताछ, अल फलाह विवि से की है एमबीबीएस की पढ़ाई

Sat, 22 Nov 2025 08:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

दिल्ली बम धमाके में अमरोहा की महिला समेत दो चिकित्सकों से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की है।दोनों ने अल फलाह विवि से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बम धमाके के मामले में खुफिया एजेंसियों ने जिले के दो चिकित्सकों से पूछताछ की। कोई साक्ष्य न मिलने पर पूछताछ के बाद दोनों को घर भेज दिया है। दोनों चिकित्सकों ने फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी।

विज्ञापन


इन चिकित्सकों में एक महिला चिकित्सा है जो कि जोया में रहकर एमडी की तैयारी कर रही है, जबकि दूसरा चिकित्सक हसनपुर में क्लीनिक चलाता है। दिल्ली बम धमाके के बाद फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले डाॅक्टर खुफिया एजेंसियों के निशाने पर हैं।

10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के सामने हुए बम धमाके में अमरोहा के दो लोगों की मौत हुई थी। घटना के आरोपी फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के छात्र हैं। धमाकों के बाद खुफिया एजेंसी वहां पढ़ाई पूरी करने वाले अन्य चिकित्सकों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के कई चिकित्सक निशाने पर हैं। मुरादाबाद के तीन चिकित्सकों से पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार एटीएस ने जोया निवासी एक महिला चिकित्सक से भी पूछताछ की है। उन्होंने 2024 में अल फलाह विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी है।

वह एमडी की तैयारी कर रही हैं। शुक्रवार को एटीएस ने महिला चिकित्सक से गहन पूछताछ की, लेकिन कोई साक्ष्य न मिलने पर वापस घर भेज दिया है। वहीं, हसनपुर क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले एक अन्य चिकित्सक से भी पूछताछ की गई है।

उसने भी अल फलाह विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया था। वह क्लीनिक चलाता है। हालांकि दोनों चिकित्सकों से पूछताछ में कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इससे राहत है। इस मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें