फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान की गोली मारकर हत्या करने में एक और गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दावत के दौरान किसान अभिषेक की गोली मारकर हत्या करने के एक और आरोपी मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर एसपी ने बुधवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, चौथे आरोपी गुड्डू की तलाश जा रही है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते अभिषेक की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


12 अक्तूबर की शाम नगर पालिका से जुड़े ठेकेदार निरंजन ने मुनव्वरपुर निवासी समरपाल सिंह चौहान के श्रीभारत मशीनरी स्टोर परिसर में दावत का आयोजन किया था। इसमें हाशमपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए थे। दावत में हाशमपुर निवास किसान अभिषेक भी आए थे। उनके गांव का ही अनुज भी साथियों के साथ दावत में आया था। अभिषेक व अनुज के बीच करीब दस साल पुरानी रंजिश थी। इस बीच अभिषेक ने अनुज पर तंज करते हुए पूर्व में हुई घटना का उलाहना दिया था।
कहा था कि पूर्व में भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाए, आगे भी इनको सबक सिखाएंगे। यह बात अनुज को नागवार गुजरी और अनुज ने हरविंदर व मनोज के साथ योजना बनाकर अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए थे। मामले में मृतक अभिषेक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही अनुज और मनोज पर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का शक जताया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी अनुज और हरविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने देहात थाना पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सात नवंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने मनोज और गुड्डू की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये इनाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें