फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मांगों को लेकर एएनएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री संविदा संघ (एएनएम) ने संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान और नियमितीकरण की मांग को लेकर बुधवार से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को संघ की तमाम पदाधिकारी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। एएनएम कर्मचारी यूनियन की पदाधिकारियों के मुताबिक संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से नियमित कर्मचारियों के समान कार्य लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें करीब 12 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
संघ ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की है। उन्होंने कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित किए जाने की भी मांग की। कहा कि पूर्व में विभिन्न विभागों में लंबे समय से कार्यरत संविदा, दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित किया गया है। इसी आधार पर संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इनके हड़ताल पर जाने से टीकाकरण का काम प्रभावित हो गया है। जिले भर में करीब 100 एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कार्यरत हैं। इस दौरान पूजा सागर, अर्चना, सुनीता, रितु रानी, शीतू, ज्योति रानी, नीतू, बबलेश कुमारी, शबाना, रचना, नीलम, रजनी, सलोनी, शारदा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें