अमरोहा। गांधी जयंती के अवसर पर खादी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। जिले के गांधी आश्रम भंडारों पर दो अक्तूबर से खादी, ऊनी और रेशम के कपड़ों पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अभी इन उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इससे त्योहारों और सर्दियों की तैयारी के लिए खादी के कपड़े खरीदने वालों को सीधे लाभ मिलेगा।
जिले में अमरोहा, हसनपुर और मंडी धनौरा में गांधी आश्रम के भंडार संचालित हैं। इन केंद्रों पर अब केवल खादी के कपड़े, लिहाफ और गद्दे ही नहीं, बल्कि घर में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य उत्पाद भी उपलब्ध हैं। ग्राहक यहां मसाले, ड्राईफ्रूट, सरसों का तेल, हर्बल शैंपू और तेल भी खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि ये उत्पाद खादी विभाग की ओर से तैयार कराए जाते हैं। खादी के कुर्ता-पायजामा को लेकर युवाओं में भी रुचि बढ़ी है। ऐसे में गांधी जयंती से शुरू होने वाली छूट का लाभ युवा समेत अन्य ग्राहक भी उठा सकेंगे। भंडार संचालक राजन प्रसाद यादव ने बताया कि खादी के साथ अन्य उत्पाद भी खादी आश्रम की ओर से तैयार कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर कपड़ों के साथ रोजमर्रा की जरूरत का सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।..
युवाओं में खादी के कुर्ता पायजामा का क्रेज
अमरोहा। खादी के कुर्ता पायजामा का क्रेज युवाओं में काफी बढ़ रहा है। इन केंद्रों पर कपड़े से लेकर तैयार कुर्ता पायजामा भी मिलता है। खादी जहां 220 रुपये मीटर से लेकर 820 रुपये मीटर तक मिलती है, वहीं तैयार कुर्ता पायजामा करीब 650 रुपये में मिलता है। इसे लेकर आज के युवा में काफी क्रेज बढ़ा है।
...
साबुन और धनिया भी मिल रहा
अमरोहा। गांधी खादी आश्रम पर अब खादी ही नहीं मिलती बल्कि साबुन से लेकर मसाले तक मिलते हैं। इनमें सरसों का तेल, शहद, ड्राईफ्रूट, अचार, मुरब्बा भी मिलता है।
..
तकिया, कंबल की भी बिक्री
अमरोहा। गांधी खादी आश्रम पर तकिया, कंबल, ऊनी चादर, बेडशीट भी मिलती है। खादी के अलावा लोग इन चीजों खरीद करते हैं।
......
जिले में हसनपुर, अमरोहा और धनौरा में खादी भंडार हैं। दो अक्तूबर से खादी पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। गांव पछदिया और सैदनगली में सूत तैयार होता है। इस समय खादी पर दस प्रतिशत की छूट चल रही है। -सियाराम सिंह, व्यवस्थापक, गांधी आश्रम