फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा की पिटाई से नाराज परिजनों ने शिक्षिका पर किया हमला

Tue, 30 Sep 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में छात्रा की पिटाई से नाराज परिजनों ने विद्यालय में घुसकर शिक्षिका पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की। गंभीर हालत में शिक्षिका को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैदनगली क्षेत्र के शब्दल्पुर शर्की स्थित सीताराम इंटर काॅलेेज में सोमवार सुबह करीब 11 बजे शिक्षिका कमलेश कक्षा 10 की छात्राओं को पढ़ा रही थीं। इस बीच कक्षा 12 की एक छात्रा के परिजन विद्यालय में लाठी-डंडे लेकर घुस आए और शिक्षिका कमलेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विद्यालय में हो रही मारपीट देख बच्चों में चीखपुकार मच गई। शोर सुन स्टाफ व अन्य लोग मौके पर जमा हो गए।
परिजनों का आरोप है कि शनिवार को कक्षा में शिक्षिका कमलेश ने काम पूरा नहीं करने पर एक छात्रा को डांट दिया था। उसकी पिटाई भी की थी। छात्रा ने इसकी शिकायत घर जाकर परिजनों से की। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंचे और शिक्षिका से मारपीट की। इससे शिक्षिका बेहोश हो गई उनके सिर में भी चोट है। बेहोशी की हालत में शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य खेमपाल सिंह ने छात्रा के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है। दूसरी ओर छात्रा के परिजन भी थाने पहुंचे और उन्होंने मारपीट में छात्रा और उसके दो भाइयों को चोट लगने की बात की। पुलिस को तहरीर दी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना हे कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- विद्यालय में घुसकर शिक्षिका पर हमला किया गया है। उसकी हालत गंभीर है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। खेमपाल सिंह, प्रधानाचार्य सीताराम इंटर काॅलेेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें