फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज किसान नहीं खेलेंगे होली

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा ने प्रदूषण के खिलाफ ठाेस कार्रवाई न करने पर होलिका दहन का बहिष्कार किया। रंग भी नहीं खेला जाएगा। शासन-प्रशासन का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने के 73वें दिन मंगलवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन का पुतला बनाया। जिसे आग के हवालेे कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ संगठन बीते 73 दिन से धरना दे रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन उसे गंभीरता से नहीं ले रहा। इसी कारण प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि शासन-प्रशासन को नींद से जगाने के लिए पुतला फूंका गया है। किसान इस कदर आक्रोशित हैं कि होलिका दहन नहीं करेंगे। रंग भी नहीं खेलेंगे। जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अरुण सिद्धू,रामकृष्ण चौहान, जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह खड़गवंशी, अहसान अली, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह चरण सिंह, कैलाशो, विमला, मुन्नी, ओमवती, कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें