अमरोहा। नशा करने की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिससे नाराज मंगेतर ने युवती के फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। साथ ही फोन करके युवती के परिजनों को धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी का रिश्ता दिल्ली के हौजरानी थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी मुदस्सिर के साथ तय किया था। रिश्ता करने के बाद उन्हें पता चला कि लड़का नशा करता है। जिस पर कारोबारी ने रिश्ता तोड़ दिया। जिस पर नाराज मंगेतर ने युवती के परिजनों को परेशान करना शुरू कर दिया और जहां भी युवती की शादी की बात चलती है तो वहां फोन करके रिश्ता तुड़वा देता है। आरोप है कि आरोपी ने युवती के फोटो को एडिट करके अश्लील रूप दे दिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं फोन करके युवती का रिश्ता कहीं भी नहीं होने देने की धमकी दी है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मुदस्सिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज के लिए लिया गया है। जांच की जा रही है।