हसनपुर (अमरोहा) । आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की ओर से आयोजित बैठक में वक्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
शुक्रवार को हसनपुर ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता नीता त्यागी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एकत्रित हुई हैं। जिसमें जिन सहायिकाओं का प्रमोशन हो गया है। अब तक उन्हें मानदेय नहीं मिला है। वही पेंशन ग्रेच्युटी का लाभ मिलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्रीष्मकालीन अवकाश होना चाहिए। बच्चों को जूते मोजे भी मिलने चाहिए। हॉट कुक योजना लागू की जाए। बैठक के बाद एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय पर सौंपा गया। जिसमें सभी समस्याओं पर जल्द से जल्द निराकरण की मांग की गई। इस मौके पर किरन मौर्य, कुसुम गिरी, सविता देवी, कुसुम लता, पुष्पा देवी, माया देवी, बंटी देवी, सुमन, शशिबाला, सविता, गीता, राजेंद्री, नीतू सिंह, राजेश राणा, रूबी, दीपिका, पूनम देवी, सूरज देवी आदि मौजूद रहे।