फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती : आवेदकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की हुई जांच

Fri, 28 Feb 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को आवेदकों की शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों की जांच की गई। बृहस्पतिवार को हसनपुर व जोया ब्लॉक के आवेदकों का बुलवाया गया था।
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 132 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। ऑनलाइन प्रक्रिया से हुए आवेदन के तहत कुल 3607 महिलाओं ने आवेदन किया था। बृहस्पतिवार को आवेदकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। विकास भवन स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय पर हसनपुर व जोया ब्लॉक के आवेदकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों की जांच की जांच डीपीओ जीपी तिवारी के साथ सीडीपीओ सोहनवीर सिंह त्यागी, संजीव कुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शिखा शर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अल्का चौधरी ने की। डीपीओ के अनुसार आज हसनपुर के बाकी बचे क्षेत्र व गजरौला के आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें