फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस गर्भवतियों में खून की कमी, एक एचआईवी पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मातृत्व दिवस पर जिला अस्पताल और सीएचसी में हुई गर्भवती महिलाओं की जांच में 11 फीसदी बीमार पाई गई हैं। इनमें खून की कमी, हेपेटाइटिस और शुगर जैसी बीमारियों के लक्षण मिले हैं। इतना ही नहीं एक गर्भवती एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हर महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस मनाया जाता है। सरकारी अस्पतालों में गर्भवतियों की सेहत की जांच की जाती है। गुरुवार को मातृत्व दिवस पर जिला अस्पताल और सीएचसी में कुल 295 गर्भवतियों की जांच की गई। इसमें 90 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। जबकि बाकी 205 महिलाओं की खून की जांच की गई। इन महिलाओं की एनीमिया, शुगर, हेपेटाइटिस, एचआईवी की जांच हुई। जांच रिपोर्ट में तीस महिलाएं बीमार मिली हैं। बीस महिलाओं में खून की कमी पाई गई है। इसका असर गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ रहा है। एक महिला की रिपोर्ट एचआईवी पाजिटिव आई है। जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिंयका ने बताया कि जांच में कुछ महिलाओं में खून की कमी पाई गई है। इसके लिए उन्हें पौष्टिक आहार लेने, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने और भरपूर मात्रा में दूध पीने की सलाह दी गई है। खून बढ़ने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होंने बताया कि हैपेटाइटिस बी, एचआईवी पॉजीटिव गर्भवतियों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
----------
एक नजर जांच पर
- 20 गर्भवतियों में खून की कमी
- 03 गर्भवतियों में हेपेटाइटिस बी
- 02 गर्भवतियों में हेपेटाइटिस सी
- 04 गर्भवतियों में शुगर
- 01 गर्भवती में एचआईवी पाजिटिव
हेपेटाइटिस क्या है
अमरोहा। हेपेटाइटिस बी एक वायरस है। जो व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने के बाद उसके लीवर को निष्क्रिय करने लगता है। शरीर में जाने पर यह वायरस जाने पर 72 घंटे में अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देता है। यदि समय पर इलाज नहीं मिल पाता है तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

ऐसे होता है हेपेटाइटिस
अमरोहा। हेपेटाइटिस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, दूषित रक्त और दूषित सूई के प्रयोग से होता है। यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। गर्भवस्था के दौरान हैपेटाइटिस बी के लक्षण होने से गर्भ में पल रहे शिशु में भी इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें