फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी करने की चाहत में बुजुर्ग ने गंवाए 80 हजार, थाने पहुंचा मामला

Tue, 15 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

बेटे की चाहत में शादी करने निकले बुजुर्ग से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
संभल जिले के असमौली थानाक्षेत्र निवासी 60 वर्षीय एक बुजुर्ग के पास कोई बेटा नहीं है। उनकी पांच बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि पत्नी की मौत हो चुकी है। बुजुर्ग को एक ऐसी जीवनसाथी की तलाश की, जिसके पास पहले से ही करीब पांच साल का एक बेटा हो। तीन दिन पहले, कुछ परिचितों ने बुजुर्ग की मुलाकात हसनपुर निवासी एक महिला से करवाई जिसके पास पांच साल का एक बेटा था। महिला ने खुद को विधवा बताया था और वह एक अन्य महिला के घर में रह रही थी।
सोमवार सुबह बुजुर्ग गांव के चार लोगों के साथ हसनपुर अपनी दुल्हन लेने पहुंचा। उसके हाथों में होने वाली पत्नी और उसके बच्चे के लिए कपड़े, मिठाइयां और फल थे। बुजुर्ग ने बताया कि महिला ने उसके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप महिला ने धक्के देकर निकाला
मगर दोपहर करीब तीन बजे जब बुजुर्ग ने महिला को साथ चलने के लिए कहा, तो कहानी में ऐसा मोड़ आया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। महिला ने बुजुर्ग को धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग का आरोप है कि शादी के बदले महिला ने उससे 80 हजार रुपये भी हड़प लिए हैं। बुजुर्ग ने अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें