फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेट्रोल पंप कैशियर से लूट में मामा-भांजे दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पेट्रोल पंप के कैशियर और सुरक्षा गार्ड से दिनदहाड़े हुई 5.50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रहरा क्षेत्र के पौरारा गांव निवासी बदमाश मोहित त्यागी ने भांजे अखिल कुमार त्यागी निवासी बालका थाना औरंगाबाद बुलंदशहर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से लूट की रकम 3.52 लाख रुपये, दो तमंचे, तीन कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बीती चार नवंबर की दोपहर 3.30 बजे नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर जबर सिंह और सुरक्षा गार्ड सोमपाल सिंह को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया था। दोनों से बाइक सवार बदमाश 5.50 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की सर्विलांस, एसओजी सहित कई टीम लगी थीं। संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। बदमाशों का सुराग मिलने पर शनिवार रात कबीरपुर तिराहा पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। रास्ते में पुलिस को देख बाइक सवार दो बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाश बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव बालका निवासी अखिल कुमार त्यागी और रहरा क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी मोहित त्यागी हैं। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक बरामद की। कैशियर व सुरक्षा गार्ड से लूटे 3.52 लाख रुपये बरामद किए। मोहित बुलंदशहर निवासी बदमाश अखिल कुमार का मामा है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बबलू नाम के साथी के साथ मिलकर लूट की घटना की। बबलू बाकी रकम लेकर भाग गया था। जो बची थी, उसे चेकिंग से बचने के लिए गंगा बांध किनारे छिपा दिया था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

अखिल कुमार का है पुराना आपराधिक इतिहास
गजरौला। एसपी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। अखिल का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पूर्व में नौ केस दर्ज हैं। उसने 2019 में नाईपुरा में धर्मकांटे पर 15 लाख रुपये की लूट की। जिसके चलते एक साल बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की। 2019 में ही उसके खिलाफ 147, 148, 149 और 302 और अवैध असलहा रखने के दो मुकदमे दर्ज किए गए। 2020 में भी अवैध असलहा रखने का केस दर्ज किया गया। गाजियाबाद के सिहानी थाने में लूट और अवैध हथियार रखने के दो केस, बुलंदशहर की शहर कोतवाली में एक, मुरादाबाद के मझोला थाने में चोरी और बरामदगी का मुकदमा दर्ज है। मोहित के खिलाफ बुलंदशहर की शहर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है।
मोहित कई दिन से कर रहा था रेकी
पौरारा निवासी मोहित गजरौला और जिले के हरेक मार्ग से वाकिफ है। पूर्व में भी गजरौला में हुई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। मोहित व उसके भांजे की मुलाकात जेल में बंद बबलू से ह़ुई थी। जिसके साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि लंच के बाद ही वह क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देते हैं। उनको जानकारी है कि बैंक अधिकारी कारोबारियों की मोटी रकम लंच के बाद ही जमा करते हैं। मोहित भी कई दिन से उक्त पेट्रोल पंप के कैशियर की रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें