फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर पर बैठी मां की गोद से गिरकर मासूम की मौत

Fri, 21 Feb 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर मां की गोद में बैठे पांच वर्षीय कांता की नीचे गिरने से मौत हो गई। हालांकि, बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव डाकेवाली डगरोली निवासी किसान राजपाल सिंह बुधवार को पत्नी व बेटे कांता के साथ ट्रैक्टर से आदमपुर क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर में गन्ने का बीज लेने गए थे। लौटते समय कांता मां की गोद में बैठा था। अचानक झटका लगने पर गोद में बैठा बालक नीचे जा गिर गया। परिजन घायल बालक को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांता राजपाल सिंह का इकलौता बेटा था। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें