फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रहरा में घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर जान गई

Thu, 04 Dec 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। घर में अचानक आग लगने से मनोरमा देवी (75) की जिंदा जल कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बचाया नहीं जा सका। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। रहरा थानाक्षेत्र के गांव सिरसा कला में वृद्धा मनोरमा देवी (75) रहती हैं। उनके पति योगेंद्र गुप्ता की वर्षों पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि बेटे अमृतलाल की भी मौत हो चुकी है। दो पौत्र दीपांशु और निपांशु संभल जनपद के बहजोई में रहते हैं।
विज्ञापन

गांव में बने घर में अकेली वृद्धा मनोरमा देवी रहतीं थी। बुधवार सुबह 11 बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखा तो आग से वृद्धा बुरी तरह से झुलस चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस को कॉल की गई लेकिन कॉल करने के दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि खाना बनाते समय घर में आग लगी, जिसमें महिला झुलसी। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें