गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर हादसे का शिकार हुए चाचा-भतीजे के घर शादी कार्यक्रम है। उसमें शामिल होने जा रहे थे। हादसे में उनकी मौत की खबर सुन परिवार में खुशियां गम में बदल गईं। परिजन अमरोहा जिले के लिए रवाना हो गए। बुधवार शाम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दीपक व नितिन की मौत हो गई। दीपक (30) चाचा है, जबकि नितिन (21) भतीजा है। दोनों बाइक राइडर्स थे। पुलिस की मृतक के परिजनों और गांव के लोगों से फोन पर बात हुई। इस दौरान पुलिस को बताया कि नितिन की बहन की शादी का कार्यक्रम है। जिसमें शामिल हाेने जा रहे थे। जैसे ही परिजनों को हादसे में मौत की खबर मिली, उनके घर की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन पुलिस कार्रवाई के लिए अमरोहा को रवाना हो गए।