फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा की अंडर-23 कुश्ती टीम का चयन, आगरा में दिखाएंगे दम

Sun, 03 Aug 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। जिला कुश्ती संघ अमरोहा ने शनिवार को आगामी अंडर-23 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया है। अमर सिंह भाटी खेल संस्थान खरखौदा में आयोजित चयन प्रक्रिया में अमरोहा के प्रतिभाशाली पहलवानों ने हिस्सा लिया, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 अगस्त से आगरा में शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ अमरोहा के सचिव धर्मदेव सिंह भाटी ने बताया कि चयनित टीम में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के पहलवान शामिल हैं। फ्रीस्टाइल वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष ग्राम जलालपुर), 61 किलोग्राम भार वर्ग में विदश यादव ग्राम शेरपुर मुस्त ने जगह बनाई है। ग्रीको-रोमन में 55 किलोग्राम भार वर्ग में हितेश नागर ग्राम तरौली और 60 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्कर कश्यप ग्राम देहरी गुर्जर का चयन हुआ है। महिला वर्ग में 72 किलोग्राम भार वर्ग में अंजलि ग्राम मुस्तफापुर नवादा को टीम में शामिल किया गया है। ये सभी चयनित पहलवान अब आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अमरोहा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के कुश्ती संघ को इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। इस चयन प्रक्रिया के दौरान संदीप सिंह, अनमोल भाटी, प्रदीप त्यागी, टीकम पहलवान और सौरभ त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें