फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक घंटे की बारिश में अमरोहा की सड़कें जलमग्न, थम गए वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार सुबह करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। देखते ही देखते प्रमुख सड़कें और मोहल्लों की गलियां पानी से लबालब हो गईं और जगह-जगह तालाब जैसे हालात बन गए। बिजनौर रोड पर जलभराव की वजह से लगे जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। मशक्कत के बाद एंबुलेंस को रास्ता मिल सका।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग, कल्याणपुर मार्ग और कोतवाली के सामने जलभराव हुआ। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन सड़कों पर भरे पानी ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कई बाइकें पानी में बंद हो गईं। पैदल राहगीरों को गंदे पानी से गुजरना पड़ा।
शहर के कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क और लकड़ा चौराहा समेत कई मोहल्लों में घंटों तक जलभराव की स्थिति बनी रही। जरूरी काम से घरों से निकले लोग पानी के बीच रास्ता तलाशते नजर आए।
विज्ञापन


बिजनौर रोड पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया, जिसके बाद एंबुलेंस को रास्ता मिल सका। लोगों का कहना था कि हर बार बारिश में शहर के प्रमुख मार्ग और मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। करीब 20 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया गया है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें