फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुबई व लंदन भेजा गया अमरोहा का आम, लखनऊ में सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 05 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लखनऊ में चल रहे आम महोत्सव में अमरोहा के आम की धूम रही। आम उत्पादक व निर्यातकों ने महोत्सव में अमरोहा के आम का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने वहां अमरोहा की शहनाज एक्सपोर्ट्स द्वारा लंदन व दुबई भेजे गए ढाई-ढाई टन आम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही महोत्सव में आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी को सीएम ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार से लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव का आगाज हो गया। जहां प्रदेश भर से आम उत्पादकों ने पहुंचकर अलग-अलग प्रजाति के आमों का प्रदर्शन भी किया। आम के लिए प्रसिद्ध अमरोहा के आम भी लखनऊ में छाए रहे। अमरोहा से आम महोत्सव में शामिल होने के लिए मोहल्ला कुरैशी निवासी नदीम सिद्दीकी व सेमला निवासी जबर सिंह को महोत्सव में शामिल होने के लिए उद्यान विभाग लखनऊ की ओर से बुलावा मिला था। महोत्सव में आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। साथ ही उनके द्वारा दुबई व लंदन भेजे गए लंगड़ा प्रजाति के आम की ढाई-ढाई टन की खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान वहां संबंधित विभागों के मंत्री व अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें