फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: विश्व कप में अमरोहा के लाल का कमाल, न्यूजीलैंड का किया हाल बेहाल...घर में मनी दिवाली

Thu, 16 Nov 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

विश्व कप में जब से मोहम्मद शमी के सफर की शुरुआत हुई तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बुधवार को हुए सेमीफाइनल में शमी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने इसमें सात विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
अमरोहा में मैच देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मैच अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी ने फिर कमाल कर दिया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए जहां बड़ा स्कोर दिया। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने सात विकेट झटक कर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की जीत के साथ ही जहां पूरा देश खुशी से झूम उठा। वहीं, अमरोहा में भी जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप में जब से मोहम्मद शमी के सफर की शुरुआत हुई तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उधर, बुधवार को हुए सेमीफाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 397 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाए। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की।

जिसे देखते हुए भारतीय प्रशंसक सकते में आए गए। लेकिन मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर डेविड काॅन्वे का विकेट चटकाकर पहला विकेट चटकाया। खास बात यह है कि उन्होंने शुरूआती चार विकेट अपने ही ओवर में चटकाए। हालांकि, उन्होंने इस बीच बुमराह की गेंद पर केन विल्यमसन का कैच छोड़ दिया था।
विज्ञापन


लेकिन, उन्होंने भारत को इससे बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने तीन विकेट और चटकाए। उन्होंने पहले ही ओवर से विकेट लेने की शुरूआत की तो आखिरी विकेट भी उन्होंने लिया। आखिरी विकेट लोकी फग्युर्सन का लिया। उन्होंने 9.5 ओवर में 57 रन देकर सात विकेट लिए और भारत को शानदार जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई।

भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को लेकर अमरोहा वासी टीवी व मोबाइल पर नजरें टिकाए रहे। जैसे ही भारत को जीत मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने भारत की जीत और शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन


शमी के गांव में भी जश्न का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को भारत की जीत की बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें