फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: उत्तराखंड के युवक की सड़क हादसे में मौत, छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में बाइक हुई अनियंत्रित

Thu, 31 Oct 2024 11:45 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर(अमरोहा)।

सार

दिवाली पर घर जा रहे उत्तराखंड निवासी युवक की हाईवे पर छुट्टा पशु से बचने के प्रयास में बाइक दुर्घटना से मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बाइक हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर नोएडा से घर जा रहे उत्तराखंड के पुष्कर सिंह बिष्ट (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में बाइक नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक पुष्कर सिंह बिष्ट उत्तराखंड जनपद के अल्मोड़ा जिले के जाख गांव के रहने वाले हरीश सिंह बिष्ट के बेटे थे।

पुलिस के मुताबिक पुष्कर सिंह बिष्ट के परिवार में पत्नी गीता देवी के अलावा दो बेटे हैं। दो भाइयों में छोटे पुष्कर सिंह बिष्ट नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। दिवाली के मौके पर पुष्कर सिंह बिष्ट बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में जोया टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में उनकी बाइक और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पुष्कर सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए।

थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुष्कर सिंह बिष्ट को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य करने में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के पिता हरीश सिंह बिष्ट की तहरीर पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद बृहस्पतिवार के दोपहर परिजन शव को अपने घर ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें