फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मध्य गंगा नहर में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, फोरेंसिक टीम पहुंची

Fri, 01 May 2026 06:07 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

रजबपुर थाना क्षेत्र में मध्य गंगा नहर में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान और मुंह-नाक से खून के झाग मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजबपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह मध्य गंगा नहर में युवक का शव पड़ा मिला। नहर में इन दिनों पानी नहीं होने के कारण शव साफ दिखाई दे रहा था। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन


पहचान नहीं होने के चलते शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना गांव दुर्गपुर और रामपुर घना के बीच स्थित मध्य गंगा नहर की है। सुबह खेतों पर काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने नहर में युवक का शव पड़ा देखा। जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

मृतक के शरीर पर कपड़ों के नाम पर केवल अंडरवियर था। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, ये घाव ज्यादा गहरे नहीं हैं, लेकिन निशानों से मारपीट की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा युवक के मुंह और नाक से खून में सने झाग निकलते देखे गए। आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को नहर में लाकर फेंका गया है।

नहर में पानी नहीं है, ऐसे में शव छिपाने की कोशिश भी नाकाम रही। पुलिस भी हत्या की आशंका को नजरअंदाज नहीं कर रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर मौत के कारण की पुष्टि नहीं की गई है। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें