फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: 12वीं की छात्रा को परेशान करता रहा युवक, पीड़िता ने स्कूल छोड़ा, एसपी से शिकायत... अब पहुंचा हवालात

Mon, 15 Sep 2025 11:43 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)।

सार

अमरोहा के रहरा में छेड़खानी से आहत होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छेड़खानी से आहत कक्षा 12 की छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। पीड़िता के परिजनों ने एसपी से शिकायत की तो पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी किसान ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि दो जून को गांव के ही सुंदर ने उसकी 15 साल की बेटी के साथ छेड़खानी की थी।

विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की गई थी। हालांकि आरोपी के घरवालों के माफी मांगी मांगने के बाद समझौता हो गया था। आरोप है कि 17 अगस्त को उनकी बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए गई थी, इस दौरान सुंदर और सोमित ने उनकी बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया था।

साथ ही दोनों उसे गन्ने के खेत में खीचने लगे थे। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट भी की थी। साथ ही अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए थे। घर आकर बेटी ने पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद बेटी डरी सहमी रहने लगी। वह गांव के पास ही एक इंटर काॅलेज में कक्षा 12 में पढ़ती है।
विज्ञापन


शौहदों के आतंक से परेशान होकर उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। शनिवार को छात्रा ने एक वीडियो जारी कर इंसाफ की गुहार भी लगाई थी। इस संबंध में थाने पर शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में मामले में गांव के ही दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।-  दीप कुमार पंत, सीओ 

विज्ञापन

दुकानदार ने किशाेरी से छेड़छाड़ की
दुकानदार ने चक्की पर आटा लेने आई किशोरी से छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया। हालांकि, फैसला होने पर मामले में कार्रवाई नहीं कई गई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। एक मोहल्ला निवासी किशोरी शनिवार शाम एक चक्की से आटा लेने आई थी।

आरोप है कि चक्की संचालक ने बहाने से किशोरी को दुकान में बुला लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोर शोर मचाते हुए दुकानदार को धक्का देकर दुकान से बाहर आ गई। आसपास के लोग भी आ गए। कुछ देर में किशोरी के परिजन भी पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया। किशाेरी के परिजनों ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। तहरीर न मिलने के कारण पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें