फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : महिला ने पति व प्रेमिका को पकड़ा, बरसाईं चप्पलें

Tue, 28 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति को होटल में उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। गुस्साई महिला ने पति व उसकी प्रेमिका को चप्पलों से पीटा। हंगामा होता देख भीड़ जमा हो गई। वहीं, पत्नी व प्रेमिका के बीच मारपीट का फायदा उठाकर पति भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। युवक का गांव की ही पांच बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों की प्रेम कहानी गांव में आम थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे युवक घर से निकला तो शक होने पर पत्नी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान युवक की प्रेमिका भी गांव के बाहर पहुंच गई जहां से युवक ने उसे बाइक पर बैठाकर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया। करीब दस मिनट बाद युवक की पत्नी भी पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया।
इस बीच महिला दोनों को चप्पलों से पिटने लगी। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पत्नी और प्रेमिका को आपस में झगड़ता छोड़ युवक होटल से भाग निकला। इसके बाद वह दोनों भी वहां से चली गईं। चर्चा है कि होटल मुरादाबाद के एक सत्ता पक्ष से जुड़े नेता का है इसके चलते पुलिस कार्रवाई से हिचकती है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें