फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पचास करोड़ से स्मार्ट बनेगा अमरोहा

Wed, 26 Mar 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आने वाले दिनों में अमरोहा शहर का स्मार्ट सिटी की तर्ज विकास कराया जाएगा। शहर के मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सिटी सर्विलांस की तरह ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही पूरा शहर डिजाइनर लाइटों से जगमग होगा। नई आबादी में 12 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन पर पालिका प्रशासन करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

साल 2021 में नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ था। इसमें पंचायती राज विभाग के 45 गांव अमरोहा नगर पालिका में शामिल हुए थे। इन गांवों को छह वार्ड में विभाजित किया गया है। सीमा विस्तार के बाद से नगर पालिका का दायरा नगर निगम जैसा हो गया है। बीते 10 मार्च को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें 1.29 अरब रुपये का प्रस्ताव पास हुआ था।
इनमें से 80 करोड़ रुपये नगर पालिका कर्मचारियों की तनख्वाह, पेंशन, डीजल और अन्य भत्तों पर खर्च होंगे। जबकि, 50 करोड़ रुपये शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण और सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। सीमा विस्तार के दौरान पालिका में शामिल नई आबादी को शहर की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराई जाएगी। शहर में डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

साल 2025 में शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ मुरादाबाद की तर्ज पर स्मार्ट शहर बनाने की कवायद होगी। इसके लिए शहर में आने वाले मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जहां भव्य द्वार बनाए जाएंगे। गांधी मूर्ति चौराहा का दोबारा से जीर्णोद्धार किया जाएगा। पालिका की नई आबादी में बने 12 पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इतना ही नहीं नगर पालिका में शामिल हुए गांवों में सड़क, नाली व अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
पालिका क्षेत्र में ये कार्य भी हैं प्रस्तावित
कार्यालय भवन, को-वर्किंग स्पेस, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, फूड स्ट्रीट हब/रात्रि-साप्ताहिक बाजार, कियॉस्क, मैकनाइज्ड एवं अन्य स्मार्ट पार्किंग, कौशल विकास केंद्र, नगरीय संग्रहालय, प्रदर्शनी स्थल, वाणिज्यिक स्थल, टाउनहाल, बरातघर, सीनियर केयर सेंटर, रिटायरमेंट होम, आर्ट गैलरी, सभागार, प्रदर्शन कला केंद्र, कम्युनिटी थियेटर, कैफे, बुक कैफे, पेट क्लीनिक, पार्क, आश्रय, मेला, सिटी ब्रांडिंग, निराश्रित गृह, रैन बसेरा, पुस्तकालय, डिजिटल पुस्तकालय, स्टडी सेंटर, बहुउद्देश्यीय खेल सुविधाएं, ओपन जिम, अर्बन प्लाजा, पुर्नवास, नैदानिक केंद्र, कल्याण केंद्र, योगशाला, शिशु गृह का निर्माण भी प्रस्तावित हैं।
दीवारों पर बनेंगी वॉल पेंटिंग
नगर पालिका की ओर से शहर को सुंदर बनाने के लिए कवायद शुरू की जा रही है। दाग धब्बों से बदसूरत हुईं शहर की दीवारों को खूबसूरत बनाया जाएगा। दीवारों पर बड़े महानगरों की तर्ज पर अमरोहा की पहचान ढोलक और कालीन की थ्रीडी पेंटिंग बनाई जाएंगी। जिनमें पर्यावरण संरक्षण, भविष्य की जरूरत जल का सदुपयोग, प्लास्टिक को न कहें, हरियालीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी आदर्श व सामाजिक संदेश से जुड़ी वॉल पेंटिग्स शामिल हैं।
शहर में 10 मॉडल शौचालय भी बनेंगे
शहरवासियों की सुविधाओं के लिए नगर में दस मॉडल शौचालय भी बनाए जाएंगे। प्रत्येक शौचालय में दस शीट लगेंगी। इसमें पांच महिलाओं और पांच पुरुषों के लिए। इतना ही नहीं इन शौचालय में ऐसी की सुविधा भी होगी। प्रत्येक शौचालय में सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाएगी। जिससे शौचालय साफ-स्वच्छ बना रहे।
- इस साल महानगरों की तर्ज पर अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। नई आबादी में 12 पार्कों का सौंदर्यीकारण होगा। पूरे शहर डिजाइनर लाइटें लगाई जाएंगी। करीब 250 सीसीटीवी कैमरे में लगाने की तैयारी हैं। जिसका कंट्रोल पुलिस और नगर पालिका के हाथों में रहेगा।-डॉ. बृजेश कुमार, ईओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें