फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले वाले शर्मसार: वलीमे की दावत.. बालाओं ने लगाए ठुमके, अश्लील गानों पर डांस, अब पुलिस ने कर दिया यह काम

Thu, 23 Jan 2025 06:33 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

लालू नंगला गांव में वलीमे की दावत के बाद सड़क किनारे अश्लील गाने बजाकर डांस और बार-बालाओं को नचाया गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच की और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
डांस का सांकेतिक चित्र - फोटो : stock adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वलीमे की दावत के बाद कुछ लोगों ने सड़क किनारे म्यूजिक सिस्टम पर अश्लील गाने बजाकर डांस किया। बार-बालाओं को भी नचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला मुनव्वारपुर चौकी क्षेत्र के लालू नंगला गांव का है।

विज्ञापन


20 जनवरी को मोहल्ला निवासी कासिम के निकाह की दावत थी। वलीमे की दावत के बाद गांव निवासी हनीफ, नासिर, कासिम और हाशिम ने अपने मकान के पास शहंशाह के खाली प्लॉट में सड़क किनारे म्यूजिक सिस्टम लगा लिया, जिस पर अश्लील गाने बजाकर डांस किया।

उक्त लोगों ने बार-बालाओं को बुलाकर भी नचाया। सड़क किनारे अश्लील डांस को देखकर आसपास के लोग शर्मसार हो गए। जानकारी पर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार राठी, सिपाही दिनेश कुमार और अनुज कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर अश्लील गानों पर डांस करने का मामला सही पाया गया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में दरोगा विनोद कुमार राठी की तहरीर पर हनीफ, नासिर, कासिम, हाशिम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें