जिले के मिनी स्टेडियम में 26 जनवरी से सातवां सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होगा। इसमें दिल्ली, देहरादून, गाजियाबाद, आगरा समेत 16 शहर और राज्यों की टीमें भाग लेंगी। पहला मुकाबला एमिल दिल्ली और दून एकेडमी देहरादून के बीच खेला जाएगा। नेशनल स्तर की इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बीसीसीआई के सभी नियम लागू होंगे।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन अमरोहा के बैनर तले आयोजित होने वाले मास्टर भूरे खां एंड शेर परवेज मेमोरियल सद्भावना कप से जुड़े सभी मैच मिनी स्टेडियम में आयोजित होंगे। आयोजक परवेज आलम, इमरान पाशा, रिजवान पाशा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। टूर्नामेंट में दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, आगरा, मुरादाबाद व अमरोहा की 16 टीमें भाग लेंगी। इसमें अमरोहा की दो टीमें शामिल हैं।
टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर खेल के प्रति रुचि पैदा करना है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 26 जनवरी को एमिल दिल्ली और दून एकेडमी देहरादून के बीच खेला जाएगा। फाइनल विजेता टीम को मिलेगा 1.21 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 71 हजार दिए जाएंगे। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा। इस दौरान रोहित चंदेल, सेंटी गुप्ता, मोहम्मद नजम, मोहम्मद नदीम, अजीम, शिकंदर, शहजाद, अनस, अकरम, नूर, राहुल, मुकर्रम पाशा, रजन असगर, मोहज्जम मौजूद रहे।