गजरौला हाईवे पर हुए हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना घरवालों को दे दी है। इससे पहले उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। दोनों लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे।
हाईवे पर बुधवार शाम सवा सात बजे ट्रक की टक्कर से लखीपुर खीरी के सोना निवासी दीपक (30) और उनके भतीजे नितिन (21) की माैत हो गई। दोनों चाचा-भतीजे हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक राइडर्स थे और दिल्ली से दोनों बाइक से लखीमपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के धीरा थाना क्षेत्र के गांव सोना खुर्द निवासी दीपक और उनका भतीजा नितिन हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक राइडर्स का काम करते थे। वह बुधवार शाम बाइक से घर जा रहे थे। हाईवे पर चौपला चौकी क्षेत्र में पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान अचानक आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दीपक व नितिन की मौके पर मौत हो गई। उनके शव भी क्षतविक्षत हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी माैत हो चुकी थी। उनकी जेब में मिले मोबाइलों से दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने सूचना परिजनों को देकर दोनों के शव सीधे मोर्चरी भिजवा दिए।