फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: किराना के सामान से लदे दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर, एक चालक की मौत, अलीगढ़ का चालक गंभीर

Fri, 13 May 2022 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को कब्जे में ले लिया। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। रात में कई घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के जोया में हाईवे पर किराना के समान से लदे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को कब्जे में ले लिया। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। रात में कई घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में पुल पर गुरुवार की रात हुआ।

क्षेत्र के गांव पलौला में नाजिम (38) पुत्र जानेजहां का परिवार रहता है। उसके परिवार में पत्नी रानी के अलावा चार बच्चे हैं। नाजिम पैशे से ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार की रात मुरादाबाद से ट्रक में किराने का सामान भर कर दिल्ली के लिए जा रहा था। करीब 12:30 बजे जैसे ही उसका ट्रक जोया में पुल पर पहुंचा तभी, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नाजिम की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक में सवार चालक हरेंद्र निवासी बनवारी थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाकेदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जबकि दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने-जाने वाहन के पहिए थम गए।

हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चालकों को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल हरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जबकि नाजिम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही नाजिम के परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें