फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों के ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत में दो शिवभक्तों की मौत, एक घायल

Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

रविवार रात 10.15 बजे हाईवे के ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में बाइक सवार कांवड़िये अनुज (22) और नितिन (21) की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक में सामने से आ रही शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। रविवार रात 10.15 बजे हाईवे के ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में बाइक सवार कांवड़िये अनुज (22) और नितिन (21) की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले दोनों कांवड़िये संभल के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव फतेहउल्लागंज रहटौल के रहने वाले थे। उनके साथ बाइक पर कांवड़िया अनिकेत भी सवार था। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। हालत देखकर सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि संभल जिले के तीनों कांवड़ियों की बाइक झनकपुरी गांव के पास दिल्ली हाईवे के ओवरब्रिज से गुजर रही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रॉली में भी कांवड़िये सवार थे, जो ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। ट्रॉली में डीजे पर थार्मिक गाने गूंज रहे थे और कांवड़िये उनकी धुनों पर थिरक रहे थे। हादसे से उन कांवड़ियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि उसके बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाते हुए वे सभी आगे निकल गए।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कांवड़ियों का दूर तक पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार कांवड़ियों के कुछ और भी साथी थे। उनसे पता चला है कि संभल जिले के 30 कांवड़ियों का जत्था बाइक से ब्रजघाट जा रहा था। हादसे के बाद जत्थे में शामिल अन्य बाइक सवार बिना जल लिए गांव लौट गए।

बंद थी ट्रैक्टर की एक लाइट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का कारण बने ट्रैक्टर में मुकम्मल हेड लाइट नहीं थी। सिर्फ एक साइड की लाइट जलने से रात के अंधेरे में दूर से यह पता नहीं चल पा रहा था कि यह ट्रैक्टर है। कांवड़ियों की ट्रॉली में तेज आवाज में बज रहे डीजे से ही अनुमान लग रहा था कि शिवभक्तों का कोई वाहन आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें