फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: पुलिस मुठभेड़ में दो गो तस्कर गिरफ्तार, पकड़ने गए कर्मियों पर फायरिंग, कई घटनाओं को दिया था अंजाम

Sun, 21 Sep 2025 01:23 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)।

सार

हसनपुर पुलिस ने गोतस्करी करने के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों पर पहले भी कई मुकदमे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
हसनपुर में मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से अवैध असलहे, हथियार और एक कार बरामद हुई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शनिवार की रात को सैदनगली थाना प्रभारी विकास सहरावत पुलिस टीम के साथ उझारी-ढबारसी रोड पर गंगा एक्सप्रेसवे कुआडाली अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन


तभी ढबारसी की तरफ से तेज रफ्तार कार आती दिखी। पुलिस ने टॉर्च की मदद से रोकने का इशारा किया लेकिन कार सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह कार को मोड़कर ग्राम तरारा की तरफ सर्विस रोड पर भागने लगे।

पुलिस टीम ने तुरंत उनका पीछा किया और तरारा की ओर पहले से तैनात दूसरी टीम को अलर्ट कर दिया। जब अपराधियों को लगा कि वह घिर गए हैं तो उन्होंने कार को कच्चे रास्ते पर उतार दिया। इससे कार असंतुलित होकर बंद हो गई।
विज्ञापन


खुद को घिरा देखकर दोनों ने कार से उतरकर पुलिस पर फिर से फायरिंग की और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चाहत निवासी बहादुरगढ़, हापुड़ और अल्तमश निवासी ढक्का, सैदनगली के रूप में हुई।

इनके पास से दो तमंचे, कुछ खोखे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कार से गोकशी के उपकरण भी मिले। सीओ के मुताबिक दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर आवारा गोवंशीय पशुओं का वध करते थे और उनका मांस दिल्ली में बेचते थे।

पूछताछ में उन्होंने एक सितंबर 2025 की रात अमरोहा-संभल सीमा पर चांदपुर और मथना में हुई गोकशी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार अल्तमश एक सक्रिय अपराधी है। उस पर पहले से ही थाना रजपुरा जिला संभल में गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। सैदनगली थाने में अल्तमश और चाहत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें