फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनपद में नौ से 18 अक्तूबर तक आयोजित होगा अमरोहा ट्रेड फेयर

Wed, 08 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में नौ से 18 अक्तूबर तक लगने वाले भव्य अमरोहा ट्रेड फेयर को लेकर स्थानीय स्तर पर बिकने वाले उत्पादों के स्टाॅल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए डीआईओएस व बीएसए को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस ट्रेड फेयर में पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद, गिफ्टस आइटम, मिठाई, कपड़े, कंबल, दरी, चादरें, मिलेटस उत्त्पाद, आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। आगामी दीपावली एवं धनतेरस त्योहार के दृष्टिगत प्रयोग में आने वाले प्रत्येक वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएं। उन्हाेंने संबंधित विभाग से अपने-अपने स्टॉलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उच्च गुणवत्ता के स्टॉल प्रचुर मात्रा में सामान के साथ लगाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त उद्योग को लोक निर्माण विभाग एवं जिला पंचायत से समन्वय कर स्टॉल की रूप रेखा बनाने को कहा। इसमें दुकानें, खाने के स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन, पार्किंग आदि की व्यवस्था हो। रोजाना शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे मुशायरा, कवि सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक आदि के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को कहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा तथा कृषि विभाग के कृषकों द्वारा उन्नत उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश, पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें