सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मोहम्मदाबाद के पास एक कंटेनर को पकड़ा गया। चेकिंग करने पर उसमें तीन ट्रैक्टर लदे हुए थे। जांच में पता चला कि तीनों वाहनों को चोरी कर लाया गया था।
गजरौला पुलिस ने कंटेनर को पकड़ उसके चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर उसमें लदे चोरी के तीन ट्रैक्टर व 20 इंजन समेत अन्य पुर्जे बरामद किए है। कंटेनर का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। तीनों ट्रैक्टर असम और बिहार से चोरी किए गए थे। चोरी के ट्रैक्टर व पुर्जे हरियाणा बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पुलिस ने मोहम्मदाबाद के निकट जीरो बांध पर मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली की तरफ जा रहे कंटेनर को पकड़ा। चेकिंग करने पर उसमें तीन ट्रैक्टर व पुर्जे लदे हुए थे। एक ट्रैक्टर पर नंबर नहीं थे। कंटेनर के चालक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां निवासी मुर्सलीन व कंडक्टर बिलाल को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि चोरी के ट्रैक्टर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर से हरियाणा ले जा रहे थे। कंटेनर का मालिक पप्पू है। पुलिस ने कंटेनर से तीन ट्रैक्टर, चार ट्रैक्टर के इंजन, पांच के हाईड्रोलिक टापा, तीन के धुरा, एक की गियर बॉडी, एक का हाडी, तीन ट्रैक्टर की टंकी और तीन के ही रेडियेटर बरामद किए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर व पुर्जे हरियाणा ले जा रहे थे। कैंटर का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी तलाश जारी है। पप्पू के हाथ लग जाने पर बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।